
Ind Vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच पर ट्वीट कर बुरी तरह ट्रोल हुई इंग्लैंड की बार्मी आर्मी
AajTak
इंग्लैंड की बार्मी आर्मी अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहती है. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी बार्मी आर्मी ने ऐसा ट्वीट किया, जिसपर वह खुद ही बुरी तरह ट्रोल हो गई. बार्मी आर्मी ने एशेज़ को भारत-पाकिस्तान के मैचों से बड़ा बताया, जिसपर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया.
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. एशिया कप के सुपर-4 मैच में पाकिस्तान की जीत हुई, लेकिन इस मुकाबले पर इंग्लैंड की बार्मी आर्मी एक ट्वीट करके बुरी तरह फंस गई. भारत के फैन्स ने सोशल मीडिया पर बार्मी आर्मी का बुरी तरह ट्रोल किया, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बार्मी आर्मी ने भारत-पाकिस्तान की मैच तुलना एशेज़ से की थी. बार्मी आर्मी ने अपने ट्वीट में लिखा कि एशेज़ सीरीज़ भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों से काफी बड़ी है. एशेज़ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने होती है, दोनों का मुकाबला लंबे वक्त से चल रहा है और हमेशा चर्चा में रहता है. बार्मी आर्मी के इस ट्वीट पर लगातार लोगों के रिएक्शन आए, जवाब में लोगों ने लिखा कि यह भारत-पाकिस्तान मुकाबले के आसपास भी नहीं है. कुछ लोगों ने व्यूअर रेटिंग का हवाला दिया और बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच को 1.4 करोड़ लोग लाइव देख रहे थे, इतनी तो वहां की जनसंख्या भी नहीं है.
RCB v CSK >>>> https://t.co/c0zUCYbTiF
Try to win it sometimes then. https://t.co/p3vXpoo9DJ
Hotstar recorded 1.2 crore live viewership during today's match & that's like 10% of UK Population. Stop embarrassing yourself.
एक यूज़र ने बार्मी आर्मी को जवाब दिया कि अगर एशेज़ इतनी बड़ी ही सीरीज़ है तो कभी उसे जीतने की कोशिश भी करो. ये बयान फैन्स को काफी पसंद आया और लोगों ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












