
IND vs NED T20 World Cup 2022: सूर्या का धमाल, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड.. नीदरलैंड को इस तरह रौंद आगे बढ़ी टीम इंडिया
AajTak
टीम इंडिया ने सिडनी में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी. टीम इंडिया की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से पराजित किया था. भारतीय टीम सुपर-12 के अपने तीसरे मुकाबले में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का विजय अभियान जारी है. गुरुवार (27 अक्टूबर) को सिडनी में खेले गए मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से मात दी. रोहित ब्रिगेड ने नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में डच टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाई. भारतीय टीम की जीत में उसके बल्लेबाजों एवं गेंदबाजों का शानदार योगदान रहा. रोहित, कोहली और सूर्यकुमार ने जहां अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में बॉलिंग यूनिट ने जीत के अंतर को बड़ा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ा.
टीम इंडिया की मौजूदा टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले उसने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से पराजित किया था. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप-2 के प्वाइंट टेबल में साउथ अफ्रीका को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गई है. अब भारतीय टीम सुपर-12 के अपने तीसरे मुकाबले में 30 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी.
...ऐसी रही नीदरलैंड की पारी
नीदरलैंड की पारी की बात करें तो उसके बल्लेबाज शुरुआत से दबाव में दिखाई दिए और एक-एक करके पवेलियन लौटते चले गए. टिम प्रिंगल ने सबसे ज्यादा 20 रनों की पारी खेली. वहीं कॉलिन एकरमैन ने 17 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं. भुवी ने तो अपने स्पेल में दो मेडन ओवर भी फेंके. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला.
रोहित शर्मा ने दी धमाकेदार शुरुआत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









