
IND vs ENG T20: टीम इंडिया स्क्वॉड में 19 खिलाड़ी, कैसे चुनेंगे प्लेइंग इलेवन?
AajTak
भारतीय टीम प्रबंधन को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए चयन में काफी दुविधा होगी, जिससे टीम इस साल घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर देगी.
भारतीय टीम प्रबंधन को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए चयन में काफी दुविधा होगी, जिससे टीम इस साल घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर देगी. चयन के लिए 19 खिलाड़ी उपलब्ध हैं, जिसमें से प्रत्येक स्थान के लिए दो-दो दावेदार हैं. शुक्रवार से शुरू होने वाले पांच टी20 मैचों के लिए अंतिम एकादश का चयन संकेत होगा कि मुख्य कोच रवि शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजी कोच भरत अरुण छोटे प्रारूप में अगले 6 से 7 महीने के लिए किस तरह सोच के साथ रहेंगे.More Related News













