
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला... थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
IND vs ENG Live Score: भारतीय टीम अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले, जिसमें एक हारा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
India vs England 1st T20 Live Cricket Score: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मैच को लेकर थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. इंग्लैंड एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया था. जबकि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी भारतीय प्लेइंग-11 का ऐलान टॉस के समय ही होगा.
भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले, जिसमें एक हारा है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. टीम इंडिया ने इस मैदान पर जो एक मैच हारा है, वो इंग्लैंड के खिलाफ ही था.
टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला टी20 मैच 29 अक्टूबर 2011 को खेला था. संयोग की बात है कि यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ था. इस पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.
इंग्लैंड-भारत के बीच बराबर की टक्कर
टी20 में भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हमेशा बराबर की टक्कर ही रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक (कोलकाता मैच से पहले) 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें भारतीय टीम ने 13 मैच जीते, जबकि 11 में इंग्लैंड को सफलता मिली है. इस तरह जब भी दोनों टीमें आमने-सामने आती है, तो दोनों में बराबर की टक्कर ही देखी गई है.
भारत-इंग्लैंड T20 हेड टू हेड

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












