
Ind Vs Eng: रवि शास्त्री ने नासिर हुसैन को फोटो से कर दिया क्रॉप? कमेंट्री बॉक्स में जबरदस्त ‘लड़ाई’, Video
AajTak
कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री, केविन पीटरसन और नासिर हुसैन में ज़बरदस्त बैंटर देखने को मिला. ये सब एक ट्वीट की वजह से हुआ, जिसमें नासिर हुसैन को फोटो से क्रॉप कर दिया गया था.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया यहां पर मज़बूत स्थिति में है और दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. क्रिकेट के मैदान से अलग एक मस्ती भरा मुकाबला कमेंट्री बॉक्स में भी देखने को मिला है, जहां रवि शास्त्री, केविन पीटरसन और नासिर हुसैन में बैंटर देखने को मिला है.
दरअसल, रवि शास्त्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे सभी कमेंटेटर्स मौजूद हैं. लेकिन यहां एक खेल हुआ, ओरिजनल तस्वीर से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को क्रॉप कर दिया गया.
"I've just been cropped out of Ravi Shastri's life, cancelled!" 😪💔 Ravi (or was it? 👀) broke Nasser's heart 🤣👇#ENGvIND pic.twitter.com/gAzr8TP7b6
टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमेंट्री के दौरान जब नासिर हुसैन कमेंट्री कर रहे थे, तब उन्होंने इसका जिक्र किया. नासिर हुसैन बोले कि रवि शास्त्री ने तस्वीर से मुझे निकाल दिया और मैं उनकी ज़िंदगी से बाहर हो गया. इतना ही नहीं नासिर हुसैन बोले कि रवि शास्त्री ने इस फोटो में उनके अलावा सभी को टैग किया है.
हालांकि, ऐसा केविन पीटरसन ने किया था जिसका जिक्र नासिर हुसैन ने भी किया. बाद में केविन पीटरसन और रवि शास्त्री कमेंट्री बॉक्स में मस्ती करते हुए नज़र आए. कमेंट्री बॉक्स में मस्ती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी फैन्स को पसंद आया.
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में टेस्ट सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने इस मैच की पहली पारी में 416 का स्कोर बनाया था. जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 पर ही सिमट गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









