
IND vs ENG: भारत को लगा 5वां झटका, आधी टीम लौटी पवेलियन, राहुल-जडेजा क्रीज पर
AajTak
England vs India: सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत और लोकेश राहुल मैदान में उतरे लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई.
England vs India, Test Macth Live: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम (Nottingham) में 5 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट का खेल जारी है. पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत और लोकेश राहुल मैदान में उतरे. लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई. हालांकि, खेल फिर शुरू हुआ लेकिन कुछ ही देर में पंत आउट हो गए.
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











