
Ind vs Eng: बुमराह से विवाद पर एंडरसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरे करियर में पहली बार लगा ऐसा
AajTak
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई थी. इसकी शुरुआत मैच के तीसरे दिन से हुई, जब खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को कुछ कहा
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई थी. इसकी शुरुआत मैच के तीसरे दिन से हुई, जब खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को कुछ कहा. दरअसल बुमराह ने एंडरसन पर बाउंसर की बौछार की थी. एंडरसन को बुमराह की ये रणनीति पसंद नहीं आई और वह भड़क गए. (Photo- Getty Images) अब इस पूरे मामले पर एंडरसन ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, 'करियर में पहली बार ऐसा लगा कि कोई गेंदबाज मुझे आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा है.' एंडरसन ने कहा कि टीम के अन्य बल्लेबाजों ने मुझसे कहा था कि पिच धीमी है और बुमराह की गेंदों में बहुत ज्यादा रफ्तार नहीं है. (Photo- Getty Images) टेलेंडर्स पॉडकास्ट पर बोलते हुए, एंडरसन ने कहा, ' मैं थोड़ा चौकन्ना हो गया था क्योंकि साथी बल्लेबाज कह रहे थे कि पिच कितनी धीमी है. जब मैं क्रीज पर उतरा तो जो रूट ने कहा कि बुमराह ज्यादा तेज गेंद नहीं फेंक रहे हैं. और अगली गेंद 90 Mph की रफ्तार से थी. और मुझे अपने करियर में पहली बार ऐसा लगा कि कोई मुझे आउट करने की कोशिश नहीं कर रहा है.' (Photo- Getty Images)More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












