
Ind vs Eng: एंडरसन ने की कोहली की तारीफ, कहा- लय में आए तो होंगे खतरनाक
AajTak
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उन्होंने केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली का विकेट झटका.
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उन्होंने केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली का विकेट झटका. (Photo-Getty Images) पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जेम्स एंडरसन ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली के विकेट को खास बताया. एंडरसन ने कहा, ' मुझे लगता है कि विराट का विकेट एक्स्ट्रा स्पेशल होता है. हमारे बीच पिछले कुछ सालों में अच्छा मुकाबला रहा है.'(Photo-Getty Images) एंडरसन ने कहा कि कोहली शानदार खिलाड़ी हैं. बतौर टीम आप उन्हें शांत रखना चाहते हैं. खासकर 5 मैचों की सीरीज में. जब वह लय में होते हैं तो काफी विध्वंसकारी साबित हो सकते हैं. (Photo-Getty Images)More Related News













