
Ind Vs Ban T20 WC: बांग्लादेश को ‘इंद्रदेव’ ने हराया! भारत से दूर जा चुका था मैच और फिर...
AajTak
बांग्लादेश की टीम को भारत के हाथों 5 रनों से हार झेलनी पड़ी है. टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 184 रन बनाए, लेकिन बारिश से प्रभावित हुए मैच में बांग्लादेश तय लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया. इस मैच में कैसे बारिश ने अपना कमाल दिखाया, जानिए...
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार को भारत और बांग्लादेश का मैच हुआ. एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में जाकर 5 रनों से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 184 का स्कोर बनाया था, लेकिन बाद में बारिश ने मैच में बाधा डाली. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था शायद भारत यह मैच हार भी सकता है, लेकिन फिर मैच में बारिश आई और खेल पूरी तरह बदल गया.
बारिश से पहले बरसे थे लिटन दास
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 का स्कोर बनाया. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाबाद 64 रनों की बदौलत यह स्कोर बन पाया. विराट कोहली के अलावा केएल राहुल के 50 रन और सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ 30 रनों के योगदान को भी नहीं भूला जा सकता है. एक वक्त पर लगा था कि स्कोर 170 से कम रह जाएगा, लेकिन कोहली-अश्विन ने आखिरी 2-3 ओवर्स में रन बटोर ही लिए.
क्लिक करें: 'यही हमारी कहानी रही है...', भारत से हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का छलका दर्द
बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हुई तो लिटन दास और नजमुल हुसैन ओपनिंग करने आए, यहां बांग्लादेश ने कुछ ऐसा किया जिससे टीम इंडिया बैकफुट पर आ गई. शुरुआती 7 ओवर में बिना विकेट खोए 66 रन बना दिए गए और भारतीय बॉलर्स की हालत खराब हुई. इस कमाल की बल्लेबाजी का श्रेय लिटन दास को गया, जिन्होंने सिर्फ 21 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी.
‘इंद्रदेव’ ने बांग्लादेश को हराया...! बारिश काफी देर हुई जिसकी वजह से लक्ष्य को घटा दिया गया. बारिश रुकने के बाद बांग्लादेश का असली टारगेट 16 ओवर में 151 रन कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद पूरा मैच ही पलट गया. जो बांग्लादेश ब्रेक से पहले 7 ओवर में बिना किसी विकेट के 66 के स्कोर पर था, देखते ही देखते उसकी विकेटों की झड़ी लग गई. अर्शदीप सिंह की अगुवाई में हार्दिक पंड्या और अन्य बॉलर्स ने बांग्लादेश पर ऐसा दबाव बनाया कि वह उबर नहीं पाया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









