
IND vs BAN, Playing 11: बुमराह को आराम, अर्शदीप को मौका? बांग्लादेश की प्लेइंग 11 में होंगे ये चेंज!
AajTak
भारत के खिलाफ अहम सुपर-4 मुकाबले से पहले बांग्लादेश को लिटन दास की चोट ने चिंता में डाल दिया है. कप्तान का फिट रहना बेहद ज़रूरी है क्योंकि वह टीम के प्रमुख रन-गेटर में से एक हैं. अगर वह बाहर होते हैं तो परवेज़ इमोन को टीम में शामिल किया जा सकता है, मगर कप्तानी का सवाल अब भी अनसुलझा है.
एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में आज टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश से है. दुबई में होने वाले इस मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान लिटन दास प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं. नेट्स में बल्लेबाज़ी करते समय उनकी बाईं पसली पर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान पर ही टीम डॉक्टर और फिजियो ने देखा. लिटन कुछ देर ज़मीन पर लेटे रहे, फिर उठकर सेशन को साइडलाइन से देखते रहे, लेकिन दोबारा बल्लेबाज़ी करने नहीं लौटे. बता दें कि इस सीरीज़ के लिए बांग्लादेश ने कोई उपकप्तान नियुक्त नहीं किया है. ऐसे में अगर लिटन बाहर होते हैं तो स्टैंड-इन कप्तान कौन होगा, यह सवाल बना हुआ है. टीम बैलेंस की बात करें तो परवेज़ हुसैन इमोन को प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है, हालांकि यह साफ़ नहीं है कि वह ओपनिंग करेंगे या नहीं.
अबतक ऐसा रहा है बांग्लादेश का सफर
ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग और अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 में जगह बनाई. ग्रुप स्टेज में उसे श्रीलंका से शिकस्त मिली थी. लेकिन सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका पर जीत हासिल की. जिसमें हृदॉय और सैफ हसन की अर्धशतकीय पारियां अहम रहीं. अगर भारत के खिलाफ बांग्लादेश ये मैच जीत लेता है तो फाइनल की राह आसान हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: 'भारत को कोई भी टीम हरा सकती है...', पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश का बड़बोला बयान
भारत का अजेय सफर
वहीं, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सफर पर नजर डालें तो भारतीय टीम अबतक अजेय रही है. ग्रुप स्टेज के तीनों मैच में भारत ने जीत हासिल की थी. वहीं, सुपर-4 के पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. अगर भारत जीता तो फाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












