
Ind Vs Ban: ड्रॉप कैच ने हरवाया मैच! सुंदर पर भड़के रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
AajTak
कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह टीम इंडिया के प्लेयर पर भड़के हुए नज़र आ रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में टीम इंडिया को हार मिली है.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की हार हुई है, जो काफी चुभने वाली है. भारत को यहां एक विकेट से हार मिली, लेकिन एक मौका ऐसा आया था जब टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत सकती थी. हालांकि एक कैच के कन्फ्यूजन ने सबकुछ बिगाड़ दिया, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा का एक गुस्से वाला रिएक्शन भी वायरल हो रहा है. दरअसल, टीम इंडिया को मैच में जीत के लिए जब एक विकेट की जरूरत थी तब दो बड़ी गलतियां हुईं. विकेटकीपर केएल राहुल ने यहां पहले तो मेहदी हसन का एक आसान-सा कैच छोड़ दिया, जिसने टीम इंडिया की जीत उससे छीन ली. लेकिन साथ ही वाशिंगटन सुंदर से भी एक गलती हुई. बांग्लादेश की पारी के 43वें ओवर में जब मेहदी हसन ने शार्दुल ठाकुर की बॉल पर शॉट खेला तो बॉल थर्ड मैन के इलाके में गई, वहां वाशिंगटन सुंदर फील्डिंग कर रहे थे. लेकिन उन्होंने कैच के लिए कोई एफर्ट नहीं किया, यह देखकर कप्तान रोहित शर्मा हैरान रह गए और चिल्ला पड़े.
Rohit Sharma got engry on sundar#rohitsharma pic.twitter.com/lWeLQxQelA
आपको बता दें कि बांग्लादेश ने पहले शाकिबुल हसन के पांच विकेट और फिर आल राउंडर मेहदी हसन मिराज (नाबाद 38 रन) की पारी से रविवार को यहां पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत को एक विकेट से हराकर तीन मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की. बांग्लादेश ने 40वें ओवर में अपना नौंवा विकेट 136 रन पर हसन महमूद (शून्य) के रूप में गंवा दिया था लेकिन भारतीय टीम अगले छह ओवर में अंतिम विकेट नहीं झटक सकी. इसमें मेहदी हसन (39 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और मुस्तफिजुर रहमान (नाबाद 10 रन) के बीच अंतिम विकेट के लिये 51 रन की साझेदारी ने अहम भूमिका अदा की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












