
Imran Khan की खतरे में कुर्सी, जानिए कौन बना विपक्ष का सबसे मुखर चेहरा
AajTak
इमरान खान के लिए मुश्किल ये है कि उन पर पाकिस्तान में किसी को भरोसा नहीं रहा है. पाकिस्तान संसद में 25 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है, जाहिर तौर पर इमरान के लिए ये मुश्किल वक्त होगा. हालांकि बताया तो ये भी जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने दो दिन के भीतर इमरान को इस्तीफा देने का आदेश दे दिया है. इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन में अगर सबसे मुखर आवाज किसी की है तो है मरियम नवाज. बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की सियासत के एक अन्य़ अहम किरदार हैं. पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स के चेयरमैन हैं और विपक्ष की मुखर आवाज हैं. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









