
Immunity: इन 11 चीजों से इम्यूनिटी को जबर्दस्त फायदे, तुरंत करें डाइट में शामिल
AajTak
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन या फ्लू की चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान की जरूरत है.
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन या फ्लू की चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान की जरूरत है. तो आइए जानते हैं खानपान की ऐसी कौन सी चीजें हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती हैं. खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा पाया जाता है. विटामिन सी को सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है, जो शरीर को इंफेशन से लड़ने में मदद करती हैं. सिट्रस फ्रूट्स में अंगूर, संतरे, कीनू, नींबू आते हैं. रोजाना महिलाएं 75 मिलीग्राम और पुरुषों 90 मिलीग्राम विटामिन सी ले सकते हैं. खट्टे फलों की तुलना में लाल शिमला मिर्च में तीन गुना विटामिन सी होता है. इसमें बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा पाई जाती है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के अलावा विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करता है. बीटा कैरोटीन आंखों को भी स्वस्थ रखता है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











