
IMD Weather Update: दिल्ली-लखनऊ में कोहरा, जानें देशभर के बाकी राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
आज यानी 28 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. जानिए आज देशभर में कैसा रहेगा मौसस का हाल.
देश के ज्यादातर इलाकों में अगले पांच दिनों के लिए कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. वहीं, तमिलनाडु, केरल और माहे में आज यानी 28 अक्टूबर को भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. बारिश का ये सिलसिला 30 अक्टूबर तक जारी रह सकता है. वहीं, अगर मौसम प्रणाली की बात करें तो तमिलनाडु तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. साथ ही, उत्तरी म्यांमार और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
नई दिल्ली के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 28 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज कोहासा रहेगा.
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, लखनऊ में भी आज कोहासा रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा.
अन्य राज्यों के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. साथ ही, पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. दक्षिण प्रायद्वीप में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे तेज हो जाएंगी और उत्तर-पूर्वी मानसून अगले 48 घंटों (लगभग 2 दिन) में सक्रिय हो जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











