
IIT दिल्ली एमटेक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हॉस्टल रूम के पंखे से लटका मिला शव
AajTak
IIT Student Suicide: वरद आईआईटी-दिल्ली, द्रोणागिरी हॉस्टल में 7वीं मंजिल पर रह रहा था. छात्र की आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब परिवार के किसी सदस्य ने वरद को फोन कॉल किया लेकिन कॉन्टेक्ट नहीं हुआ. काफी देर तक फोन नंबर नॉटरिचेबल आने के बाद छात्र के एक दोस्त उसे देखने भेजा था.
IIT Student Suicide: आईआईटी दिल्ली में एक स्टूडेंट फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि 23 साल का स्टूडेंट वरद संजय नेरकर महाराष्ट्र नासिक का रहने वाला था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था. वरद एमटेक के फाइनल ईयर में था.
परिवार ने दोस्त को फोन कर वरद को देखने भेजा था
वरद आईआईटी-दिल्ली, द्रोणागिरी हॉस्टल में 7वीं मंजिल पर रह रहा था. छात्र की आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब परिवार के किसी सदस्य ने वरद को फोन कॉल किया लेकिन कॉन्टेक्ट नहीं हुआ. काफी देर तक फोन नंबर नॉटरिचेबल आने के बाद छात्र के एक दोस्त से कॉन्टेक्ट किया गया. वह वरद के रूम के पास पहुंचा लेकिन बहुत देर खटखटाने के बाद भी कोई रिस्पोंस नहीं आया. तब दोस्त ने सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दरवाजा तोड़ा और वरद को पंखे से फंदा लगाकर लटके देखा. इसकी घटना की सूचना पुलिस की दो गई.
बेडशीट को बनाया फंदा
पुलिस ने बताया कि आईआईटी-दिल्ली, द्रोणागिरी हॉस्टल से एक स्टूडेंट के सुसाइड करने के बारे में पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें एक लड़का वरद संजय नेरकर पुत्र संजय काशी नाथ नेरकर, जो महाराष्ट्र नासिक के पंचवटी मैत्रप्रेण हनुमानवाड़ी का रहने वाला था. छात्र की उम्र 23 वर्ष थी और आईआईटी दिल्ली से एमटेक फाइनल ईयर में था. छात्र, बेडशीट की मदद से छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया. पुलिस हर पहलु को जोड़कर आगे की जांच कर ही है.
26 दिन में 6 स्टूडेंट सुसाइड

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








