
IIT कानपुर की बड़ी उपलब्धि, तैयार किया 1 मिनट में मुंह का कैंसर पता लगाने वाला डिवाइस
AajTak
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम को इस डिवाइस को बनाने में 6 साल लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह डिवाइस पोर्टेबल है. इसे आप छोटे बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं.
IIT कानपुर ने एक ऐसी एडवांस्ड डिवाइज तैयार किया है जो मुंह के कैंसर का मिनटों में पता लगा सकता है. साथ ही कैंसर की स्टेज की सटीक डिटेल्स बता सकता है. यह सफलता भारत में कैंसर का पता लगाने के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता है और संभावित रूप से कैंसर के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है.
कैसे होगा मुंह के कैंसर का टेस्ट?
आईआईटी कानपुर द्वारा विकसित माउथ टेस्टर डिवाइस से मुंह के कैंसर का शुरुआती स्टेज में ही पता लगाने में मदद मिलेगी. इस डिवाइस से मुंह के कैंसर का आसानी से पता चल जाएगा. यह डिवाइस मुंह के अंदर की तस्वीर लेगा और फिर उसका विश्लेषण कर 1 मिनट में अपनी रिपोर्ट देगा. यह डिवाइस कैंसर की स्टेज भी बताएगा. इस डिवाइस को Scan Genie Company ने केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. जयंत कुमार सिंह की मदद से तैयार किया है. यह डिवाइस मुंह में कैंसर का शुरुआती स्टेज में ही आसानी से पता लगा लेगा. दिसंबर तक इसे बाजार में उतारने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है.
डिवाइस को तैयार करने में लगे 6 साल
केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर साइंटिस्ट प्रो. जयंत कुमार सिंह और उनकी टीम को इस डिवाइस को बनाने में 6 साल लगे हैं. उन्होंने बताया कि यह डिवाइस पोर्टेबल है. इसे आप छोटे बैग में रखकर कहीं भी ले जा सकते हैं.
3000 लोगों पर हुआ टेस्ट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











