
IFFI 2021: सलमान खान ने दिखाए दबंग मूव्स, रणवीर सिंह ने ऑडियंस में भरा जोश, Video
AajTak
सलमान खान ने अपने फेमस गाने 'हुड़ हुड़ दबंग' पर धमाकेदार डांस किया. इसके अलावा वह अपने अन्य गानों पर भी नाचे. दूसरी ओर रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जी से सभी में जोश भर दिया. श्रद्धा कपूर ने 'कर हर मैदान फतेह' और 'बादल पे पांव हैं' गाने को मिलाकर बनी मेडले पर परफॉर्म किया. बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनिलिया डीसूजा ने मराठी गानों पर जमकर ठुमके लगाए.
गोवा में IFFI यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया की शुरुआत हो चुकी है. 2021 में इस फिल्म फेस्टिवल के 52वें एडिशन का आयोजन किया गया है. फेस्टिवल की ओपनिंग के दिन बॉलीवुड के बड़े स्टार्स सलमान खान, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर संग अन्य ने परफॉरमेंस दी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












