
ICICI बैंक ने शानदार नतीजे से चौंकाया, शेयर में तेजी का अनुमान!
AajTak
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. बैंक के मुनाफे में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है. ICICI बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 के अंतिम तिमाही में 4,403 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ.
प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. बैंक के मुनाफे में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है. ICICI बैंक को वित्त वर्ष 2020-21 के अंतिम तिमाही में 4,403 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ. (Photo: File) बैंक के शुद्ध मुनाफे को पिछले साल के समान क्वॉर्टर से तुलना करें तो इसमें 261% का उछाल आया है. पिछले साल इसी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 1,221.4 करोड़ रुपये था. यही नहीं, बैंक ने दो रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है. (Photo: File) जानकार बता रहे हैं कि बैंक ने शानदार नतीजे पेश किए हैं. आने वाले दिनों में बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. क्योंकि ICICI बैंक के शेयर अपने फरवरी-2021 के हाई से 15 फीसदी से ज्यादा लुढ़क चुका है. शुक्रवार को बैंक का शेयर 567.50 रुपये पर बंद हुआ था. (Photo: File)More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












