
ICC World Cup 2023: अगले साल भारत आएगी पाकिस्तान टीम? शोएब अख्तर बोले- अब वहीं उठाएंगे वर्ल्ड कप
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीता. इसी के साथ पाकिस्तान का भी दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. इस पर पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने सांत्वना देते हुए पाकिस्तान टीम से कहा कि कोई बात नहीं, अगले साल भारत में वर्ल्ड कप जीतेंगे...
ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का समापन हो गया है. रविवार (13 नवंबर) को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें इंग्लिश टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज दूसरी बार खिताब जीता. इसी के साथ पाकिस्तान का भी दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया.
मगर अब पाकिस्तानी दिग्गज और फैन्स को उम्मीद है कि अगले साल भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खिताब जीतेंगे. यानी साफ है कि तमाम अफवाहों के बीच पाकिस्तान टीम का भारत दौरे पर आना तय है. यह उम्मीद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी जगाई है.
अख्तर ने शेयर किया वीडियो मैसेज
रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम फाइनल में हारा है, इससे निराशा है. दुखी भी हैं, लेकिन कोई बात नहीं अगले साल भारत में वर्ल्ड कप खिताब जीतेंगे. इस तरह अख्तर ने उम्मीद जताई है कि अगले साल पाकिस्तान टीम भारत आएगी और वर्ल्ड कप खेलेगी.
शोएब अख्तर ने कहा, 'पाकिस्तान वर्ल्ड कप हार गई है. लेकिन पाकिस्तान टीम आपने शानदार काम किया है. पूरे वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाया. लक भी थी, लेकिन आप अच्छा खेलकर फाइनल में पहुंचे. कोई बात नहीं.'
'इंशाअल्लाह इंडिया में वर्ल्ड कप उठाएंगे'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









