
IAS पूजा सिंघल मामले में ED का बड़ा एक्शन, साहिबगंज-रांची के DMO से भी पूछताछ
AajTak
आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी अब साहिबगंज डीएमओ कुमार और रांची डीएमओ संजीव कुमार से पूछताछ कर रही है.
IAS Pooja Singhal Case: आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी में सोमवार को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति (डीएमओ) कुमार और रांची के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) संजीव कुमार से पूछताछ की जा रही है.
ईडी के पदाधिकारियों की तरफ से डीएमओ से कड़ी पूछताछ ईडी के जोनल ऑफिस में कई जा रही है. डीएमओ साहिबगंज किसी निजी कार्यक्रम का हवाला देकर ईडी से बच रहे थे. लेकिन ईडी की ओर से लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा था, जिस कारण वो सोमवार को आने को मजबूर हुए. ईडी की ओर से रांची के पूर्व और वर्तमान डीएमओ को भी समन जारी किया गया है. रांची के डीएमओ ईडी ऑफिस पहुंचे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है.
आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनरेगा घोटाले की जांच अब खनन तक पहुंच चुकी है. खनन के मामले में सबसे अहम कड़ी साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार को माना जा रहा है. उन्हीं से पूछताछ के आधार पर जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. मामले में कई सफेदपोश भी आ सकते हैं. इस पूरे मामले में 6 मई को छापेमारी हुई थी.
मनरेगा घोटाला मामले में आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. जिसमें सीए सुमन कुमार के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. इसके बाद सीए सुमन कुमार को अरेस्ट किया गया. उससे पूछताछ के बाद वरीय आईएएस ऑफिसर पूजा सिंघल को भी ईडी ने अरेस्ट कर लिया था. उसके बाद से ही मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं.
साहिबगंज में 2 ऐसे व्यक्ति को खनन पट्टा दिया गया था जिनका सत्ता के गलियारे में जबरदस्त रसूख है. लिहाजा साहिबगंज डीएमओ से पूछताछ काफी अहम हो जाती है जबकि रांची डीएमओ से पूछताछ इसलिए ईडी कर रही है कि क्योंकि राज्य के सत्ता के सबसे ओहदेदार के नाम भी खनन पट्टा आवंटित हुआ था और मामले अदालतों तक भी जा चुका है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











