
i20, इको स्पोर्ट्स और Brezza...तो ये था आतंकियों का दिल्ली दहलाने का पूरा प्लान
AajTak
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के दौरान आतंकी साजिश की नई परतें तेजी से सामने आ रही हैं. हमले में तीन कारों i20, EcoSport और Brezza के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है. अब इस कार को अल फलाह यूनिवर्सिटी से बरामद किया गया है. कारों की बरामदगी और अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लिंक ने जांच एजेंसियों का फोकस उमर के विदेशी हैंडलरों की तरफ मोड़ दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम सात बजे लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है इस साजिश की नई-नई परतें खुल रही हैं. आतंकियों के दिल्ली को दहलाने का पूरा प्लान सामने आ रहा है. इस फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन कारों का इस्तेमाल किया गया है जिसमें तीसरे कार यानी की अब Brezza का भी पता चल गया है.
इको स्पोर्ट्स के बाद मिली ब्रेजा कार
दरअसल जिस आई20 कार का इस्तेमाल डॉक्टर उमर ने लाल किले के पास धमाके के लिए किया था उसे कई बार खरीदा-बेचा गया था और उसका आखिरी मालिक पुलवामा का रहने वाला आमिर राशिद था.
इसके अलावा फरीदाबाद में भी सुरक्षा एजेंसियों ने खण्डवाली गांव से लावारिस हालत में एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद की है. इस कार को डॉक्टर उमर का रिश्तेदार फहीम वहां पार्क कर गायब हो गया था. अब पुलिस फहीम तक पहुंच चुकी है और उससे पूछताछ कर रही है.
शुरुआती जांच में पता चला है कि फहीम का इस हमले के मुख्य आरोपी और फिदायीन हमलावर डॉक्टर उमर से पारिवारिक संबंध हो सकता है. इसके अलावा इस बात की भी जांच हो रही है कि फहीम ने कार को खण्डवाली में पार्क क्यों किया, उसे कार किसने दी थी और वह इस हमले के बारे में कितना जानता था.
अल फलाह यूनिवर्सिटी के अंदर मिली ब्रेजा कार

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












