
Hyundai Creta EV: हुंडई ने पेश की 'क्रेटा इलेक्ट्रिक', 473KM की रेंज और 58 मिनट में चार्ज
AajTak
Hyundai Creta EV को कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी पैक (42kWh और 51.4kWh ) ऑप्शन में पेश किया है. इस कार की कीमतों का ऐलान आगामी 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे भारत मोबिलिटी एक्सपो में किया जाएगा.
Hyundai Creta EV Electric SUV: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai Creta EV से पर्दा उठा दिया है. इस इलेक्ट्रिक का इंतज़ार काफी समय से हो रहा था और पिछले कुछ दिनों से कंपनी इसके टीजर भी जारी कर रही थी. लेकिन चर्चाओं को विराम लगाते हुए कंपनी ने इसके आधिकारिक तस्वीरों के साथ डिटेल्स को साझा किया है. नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को आगामी 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. तो आइये देखें कैसी है क्रेटा इलेक्ट्रिक-
लुक और डिज़ाइन:
डिजाइन के मामले में, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक अपने ICE-पावर्ड (पेट्रोल-डीजल) मॉडल से काफी हद तक मिलती जुलती है. अधिकांश बॉडी पैनल में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें केवल नए सॉफ्ट प्लास्टिक पार्ट्स देखने को मिलते हैं. इनमें पिक्सेल जैसी डिटेलिंग के साथ नए फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों जैसा पारंपरिक कवर्ड फ्रंट ग्रिल मिलता है. हालांकि इसमें नए एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड एलॉय व्हील को शामिल किया गया है. वास्तव में, फ्रंट बंपर ज्यादा हद तक N लाइन वेरिएंट की याद दिलाता है. इसके सामने की तरफ फ्रंट में ही चार्जिंग पोर्ट मिलता है.
कार के अंदर की तरफ, क्रेटा इलेक्ट्रिक में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन सेटअप दिया गया है. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कोना इलेक्ट्रिक से प्रेरित स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. इसमें नया फ्लोटिंग सेंटर कंसोल डिज़ाइन मिलता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, व्हीकल टू लोड (V2L) तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, ADAS सूट और साथ ही हुंडई का डिजिटल की (Key) फीचर दिया जा रहा है.
बैटरी पैक और रेंज:
क्रेटा इलेक्ट्रिक दो बैटरी पैक ऑप्शन में आ रही है. जिसमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी शामिल है. ये दोनों बैटरी पैक ARAI द्वारा दावा की गई क्रमशः 390 किमी और 473 किमी की रेंज के साथ आते हैं. हुंडई का दावा है कि क्रेटा इलेक्ट्रिक (लॉन्ग रेंज) 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है. इसमें तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं जिसमें इको, नॉर्मल और स्पोर्ट शामिल हैं. इसमें स्टीयरिंग कॉलम-माउंटेड ड्राइव मोड सेलेक्टर मिलता है, जो कि Ioniq 5 की तरह है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









