
Hyderabad: फार्महाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हो रहा था मुजरा, गांजा और शराब बरामद, 13 युवक और 6 युवतियां अरेस्ट
AajTak
हैदराबाद के एक फार्महाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में मुजरा पार्टी चल रही थी. पुलिस ने छापेमारी कर 13 युवक और 6 युवतियां को पकड़ा. मौके से 70 ग्राम गांजा, शराब और अन्य सामान बरामद किया गया, आरोपी बिजनेसमैन हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक फार्महाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में चल रही मुजरा पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस पार्टी में अश्लील डांस और नशा हो रहा था. पुलिस ने बताया कि इस पार्टी की जानकारी गुप्त सूत्रों से मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने बुधवार तड़के फार्महाउस पर छापा मारा.
मौके पर 13 युवक और 6 युवतियां मौजूद थीं, जो मुजरा कर रही थीं. पूछताछ में पता चला कि यह पार्टी हैदराबाद के एक शख्स के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई थी. ACP ने बताया कि तलाशी के दौरान करीब 70 ग्राम गांजा, शराब और अन्य नशे का सामान बरामद किया गया.
फार्महाउस में मुजरा पार्टी का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि पार्टी में शामिल सभी पुरुष कारोबारी हैं. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फार्महाउस के मालिकों को पहले ही पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर उनके यहां किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
13 पुरुष और 6 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि ऐसे फार्महाउसों पर नजर रखी जा रही है, जहां इस तरह की अवैध पार्टियां की जाती हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












