
'Humraaz' फिल्म के सीन की तर्ज पर सोनम ने रची हत्याकांड की साजिश', राजा रघुवंशी के भाई सचिन का बड़ा दावा
AajTak
मेघालय में मारे गए राजा रघुवंशी के सचिन ने कहा कि सोनम ने बॉलीवुड फिल्म Humraaz के एक सीन की तर्ज पर पूरी साजिश रची. उसने राजा को मेघालय के सोहरा में ले जाकर सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के हाथों हत्या करवाई.
राजा रघुवंशी हत्याकांड में राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है. कहा कि सोनम रघुवंशी ने बॉबी देओल, अक्षय खन्ना और अमीषा पटेल स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'Humraaz' की तर्ज पर अपने पति राजा की हत्या की साजिश रची. सचिन ने मेघालय सरकार और वहां के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि सोनम की वजह से मेघालय की छवि को नुकसान पहुंचा. उन्होंने मेघालय पुलिस की तारीफ की, जिसने 17 दिनों में इस जटिल केस को सुलझाया और सोनम समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. सचिन रघुवंशी ने कहा, ''सोनम ने Humraaz फिल्म की तरह साजिश रची. उसने राजा को मेघालय के सोहरा में ले जाकर सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई.''
मृतक के भाई सचिन के मुताबिक, सोनम ने राजा को बताया था कि वह मंगल दोष के कारण दर्शन करने के बाद नई जिंदगी शुरू करना चाहती है, लेकिन यह उसकी साजिश का हिस्सा था. सचिन ने कहा, ''सोनम ने सात परिवार (हमारा परिवार, मेघालय के टूरिस्ट आधारित परिवार, चार हत्यारों के परिवार और उसका अपना परिवार) बर्बाद किए. उसे 'पिशाचनी' कहना चाहिए, जिसने सबको नष्ट कर दिया.”
मेघालय सरकार से माफी और पुलिस की तारीफ सचिन ने मेघालय सरकार और वहां के पर्यटन मंत्री से माफी मांगते हुए कहा, ''सोनम की वजह से मेघालय की छवि खराब हुई. यह टूरिस्ट क्षेत्र है, जहां लोगों की रोजी-रोटी पर्यटन पर निर्भर है. मैं पूरे भारत से अपील करता हूं कि मेघालय घूमने की शानदार जगह है.''
उन्होंने मेघालय पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, ''इंदौर से 2300 किलोमीटर दूर के इस केस को पुलिस ने 17 दिन में सुलझाया. सरकार ने टूरिस्ट की सुरक्षा के लिए जी-जान लगाई.'' सचिन ने मेघालय के मुख्यमंत्री से सोनम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' ने 23 मई को सोहरा में हुई हत्या को सुलझाया. इंदौर की नवविवाहिता सोनम ने पति राजा को सुनसान जगह पर ले जाकर हत्यारों को लोकेशन दी. 9 जून को उसने गाजीपुर में सरेंडर किया. पुलिस को 42 सीसीटीवी फुटेज और सबूत मिले हैं. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











