
Human rights violation US: मानवाधिकार पर ज्ञान देने से पहले अपने गिरेबान में झांके US, जरूर देखिए ये आंकड़े
AajTak
दुनिया में कितने देश हैं जो अमेरिका को आईना दिखाने का दम रखते हैं और उनमें से भी कितने हैं जिन्हें पलटकर अमेरिका कुछ नहीं कह पाता? आप सोच में पड़ गए होंगे लेकिन सही मायने में वो देश भारत है जिसने अमेरिका को कूटनीतिक जवाब दिया है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका का मानवाधिकार वाला ज्ञान सूत-समेत वापस कर दिया है. कूटनीति की दुनिया में एक ट्रेंड बार-बार देखा गया है कि जिस देश के पास ज्यादा शक्ति होती है वो खुद को सभी विषयों का प्रोफेसर समझने लगता है. इस वीडियो में देखे भारत ने कैसे दिखाया अमेरिका को आईना.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











