HSSC: हरियाणा सरकार के क्लर्कों को हटाने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
AajTak
HSSC: हरियाणा सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने कहा कि पहले सरकार नियमों का पालन करे और उनका पक्ष सुने. उसके बाद ही कोई उचित निर्णय लें.
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्लर्क भर्ती का परिणाम संशोधित करने के बाद कार्यरत क्लर्कों को हटाने के हरियाणा सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने कहा कि पहले सरकार नियमों का पालन करे और उनका पक्ष सुने. उसके बाद ही कोई उचित निर्णय लें.
बता दें कि 24 जून को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने वर्ष 2019 में निकली क्लर्क के 4798 पदों की भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी किया था. संशोधित रिजल्ट के बाद करीब 900 युवा बाहर हो गए थे, जिनका पूर्व में घोषित रिजल्ट में चयन हुआ था. इस आदेश के खिलाफ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी.
बता दें कि इस भर्ती (Haryana HSSC Clerk Recruitment) 2019 अभियान के माध्यम से क्लर्क पदों पर कुल 4798 उम्मीदवारों का चयन किया गया था. फाइनल रिजल्ट के अनुसार, जनरल कैटेगरी के 1820, एससी के 739, बीसीए के 522, बीसीबी के 335, ईडब्ल्यूएस के 373, ईएसएम जनरल के 336, ईएसएम एससी के 108, ईएसएम बीसीए के 108, ईएसएम बीसीबी के 125, ईएसपी जनरल के 76, ईएसपी एससी के 45, ईएसपी बीसीए के 50, ईएसपी बीसीबी के 25, ओएच के 44, एचएच के 39, वीएच के 34 और AUTISM कैटेगरी में 19 उम्मीदवार चयनित किए गए.
बता दें दि इससे पहले, 25 अप्रैल 2022 को हाई कोर्ट द्वारा CWP No. 15672-2021 'अमित कुमार बनाम हरियाणा सरकार एंड Ors (O&M) पर सुनवाई के बाद, आयोग ने OMR शीट के री-एवैल्यूएशन और डॉक्यूमेंट्स री-स्क्रूटनी की गई थी. इससे पहले क्लर्क रिजल्ट 03 सितंबर 2020, 22 अक्टूबर 2020 और 17 मई 2021 को घोषित किया गया था. स्क्रूटनी 21 मई से 06 जून 2022 तक आयोजित की गई थी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









