
How to Impress a Girl on chat: किसी लड़की को डेट करना शुरू किया है तो चैट करते वक्त ध्यान रखें ये 5 बातें
AajTak
कोई लड़का किसी लड़की को चैट पर कैसे इंप्रेस कर सकता है ताकि उनकी बात आगे बढ़ सके, इस बारे में 5 टिप्स आर्टिकल में जानेंगे.
अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश कोई इतना आसान काम भी नहीं है जितना समझा जाता है. लड़की पसंद करने से लेकर उससे बात करना, इंप्रेस करना और अपने दिल की बात कहना, काफी लंबे समय के बाद पार्टनर की तलाश खत्म होती है. पार्टनर को ढूंढते समय हर छोटी-छोटी बातों का ख्याल भी रखना होता है नहीं तो बात बीच में ही बिगड़ सकती है. माना जाता है कि किसी भी रिलेशनशिप में स्टेप बाइ स्टेप आगे बढ़ा जाता है तभी आप किसी हेल्दी रिलेशनशिप की ओर आगे बढ़ते हैं.
चलिए आपने लड़की से बात भी कर ली, नंबर या सोशल मीडिया अकाउंट भी मिल गया, अब उससे बात क्या और कैसे की जाए? यह सबसे बड़ा चैलेंज होता है. क्योंकि अधिकतर मामलों में आपके बात करने का तरीका, आपके रिश्ते का फ्यूचर डिसाइड कर सकता है. अगर आप भी लड़की को चैट पर इंप्रेस करना चाहते हैं तो नीचे बताए हुए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
1. ओपन-एंडेड सवाल पूछें
लड़की से बातचीत आगे बढ़ाने के लिए आपको चैटिंग पर उसका इंटरेस्ट बढ़ाना होगा और उससे ऐसे सवाल पूछने होंगे जिसका जवाब वो 'हां' या 'ना' में न दे पाए. इससे आपकी बातचीत अच्छी तरह चलती रहेगी और आप उसके दिए हुए जवाबों से दूसरे सवाल भी पूछ सकते हैं या उसके जवाब से अपनी पसंद को जोड़ सकते हैं. 'आपको खाने में क्या पसंद है, फ्री समय में क्या-क्या करते हो, आउटिंग पर कहां-कहां गए हो जैसे कुछ नॉर्मल सवाल भी आपके कन्वर्सेशन को बढ़ा सकते हैं.
2. पिछली बातचीत याद दिलाएं
लड़की को वो लड़के पसंद होते हैं जो पिछली बातचीत भी याद रखते हैं. इसका मतलब होता है कि लड़कियों को अच्छा लगता है कि कोई उनकी बातों को ध्यान से सुनता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप पिछली बातों से नई बातचीत शुरू कर सकते हैं. उदाहरण के लिए अगर कोई लड़की आपसे कहे कि 3 दिन बाद उसका कॉम्पिटिशन है तो आप उस कॉम्पिटिशन से लेकर बात कर सकते हैं, उसकी तैयारी को लेकर पूछ सकते हैं. यह टॉपिक 2-3 दिन तक आपका और उसका इन्ट्रेस्ट बनाए रख सकता है. टॉपिक खत्म होने पर नए टॉपिक की ओर जाएं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









