
House Construction Cost: भारी पड़ा इंतजार... दिल्ली से गोवा तक बढ़ा Sariya का दाम, घर बनवाना हुआ महंगा
AajTak
Sariya Price Rise: देशभर के तमाम शहरों में सरिया महंगा हो गया है. इसके दाम में प्रति टन 1500 से 2000 रुपये या इससे अधिक का इजाफा दर्ज किया गया है. ऐसे में कंस्ट्रक्शन पर अब ज्यादा खर्च करना होगा.
हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक आशियाना हो. आज के समय में ये सबसे महंगे सौदों में शामिल है और इसे तैयार कराने में मोटा पैसा खर्च होता है. इसके लिए लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं. खास बात ये है कि लोग घर बनवाने का प्लान बनाते समय इंतजार करते हैं कि इसमें यूज होने वाले बिल्डिंग मैटेरियल्स के दाम (Building Materials Price) घटें, तब कंस्ट्रक्शन शुरू कराया जाए, लेकिन कभी-कभी ये इंतजार भारी पड़ जाता है, जैसा फिलहाल देखने को मिल रहा है. बसरात के मौसम के बीच जहां देशभर में सरिया की कीमतों (Sariya Price) में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, तो वहीं अब महीनेभर में ही इसके दाम तेजी से बढ़े हैं. दिल्ली से गोवा तक सरिया की कीमतों में इजाफा हुआ है.यही नहीं सीमेंट (Cement Price) से लेकर ईंट का दाम भी उछला है.
तमाम शहरों में 2000 रुपये तक बढ़े दाम देश में इस बार मूसलाधार बारिश देखने को मिली है, इस बीच अगस्त महीने के अंत में सरिया के दाम (Sariya) तेजी से फिसलते नजर आए. लेकिन महीनेभर में ही ये गिरावट खत्म हो गई और House Construction में अहम रोल निभाने वाले सरिया के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होने लगा. फिलहाल की बात करें तो एक महीने में ही सरिया की कीमत में तमाम शहरों में 1500 से 2000 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हुई है. यानी घर बनवाने में आपकी जेब पर होने वाला खर्च बढ़ गया है.
कंस्ट्रक्शन कॉस्ट असर डालता है सरिया सीमेंट-ईंट (Cement-Brics) की तरह ही सरिया (Sariya) हाउस कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले सबसे महंगे बिल्डिंग मैटेरियल्स में शामिल है और इसकी कीमतों में बदलाव आपके कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च में उतार-चढ़ाव ला सकती है. यही कारण है कि घर बनवाने का प्लान बनाने वाले लोग इसके सस्ता होने का इंतजार करते हैं. बरसात में आमतौर पर इसकी कीमतों में हर बार गिरावट देखने को मिलती है. मगर इस बार देश में अभी भी बारिश जारी है, लेकिन सरिया के दाम लगातार बढ़ रहे हैं.
TMT Steel Bar के दाम (18% GST के बिना)
ऐसे झटपट चेक करें अपने शहर का भाव आप अपने शहर में सरिया का लेटेस्ट प्राइस आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. यहां ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहा प्रति टन के हिसाब से सरिया की कीमतें बताई जाती है और इन पर सरकार द्वारा तय 18 फीसदी की दर से जीएसटी (GST) अलग से लागू होता है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











