Horoscope Today 3 January 2022: कर्क, मकर और मीन राशि वाले रहें सावधान, 12 राशियों का जानें राशिफल
ABP News
Horoscope Today 3 January 2022 Aaj Ka Rashifal: मेष, धनु और मीन राशि वालों के लिए 3 जनवरी 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानें आज का राशिफल (Rashifal).
Horoscope Today 3 January 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope : पंचांग के अनुसार आज 3 जनवरी 2022 सेामवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. आज का दिन शुभ है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है और आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष- आज के दिन जो भी परिस्थिति पूर्व से चली आ रही है उनको सुलझा पाने में सफल होंगे. ऑफिशियल कार्यों में कुछ बदलाव हो सकता है, साथ ही प्रबंधन से संबंधित जुड़े लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की संभावना है.यदि कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग चल रही है तो प्रसार-प्रचार पर ध्यान दें. युवा वर्ग आज कुछ क्रिएटिव कार्य कर सकते है. सेहत की बात करें तो सर्द-गर्म की स्थिति आपको दिक्कत दे सकती है. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक विवादों में समाधान मिलेगा.घर हो या बाहर सभी को समान दृष्टि से देखें. छोटा हो या बड़ा सबका सम्मान करें.