
Honor X50 GT 5G हुआ लॉन्च, 108MP का कैमरा और 5800mAh की बैटरी, जानिए डिटेल्स
AajTak
Honor X50 GT 5G Price: ऑनर ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो 108MP के कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें आपको 5800mAh की बैटरी और 35W की चार्जिंग मिलती है. ये हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन को चार कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Honor ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो मिड रेंज बजट में आता है. कंपनी ने Honor X50 GT को Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है. इसमें 5,800mAh की बैटरी और 35W की फास्ट चार्जिंग मिलती है. डिवाइस 108MP कैमरा के साथ आता है.
स्मार्टफोन 16GB तक RAM और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आता है. ये स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुआ है. उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है. भारत में वापसी के बाद ब्रांड ने अब तक अपना सिर्फ एक फोन Honor 90 5G लॉन्च किया है. आइए जानते हैं Honor X50 GT की डिटेल्स.
ब्रांड ने इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और सिल्वर में लॉन्च किया है. Honor X50 GT को कंपनी ने 2,199 युआन (लगभग 25,600 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं इसका 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2,399 युआन (लगभग 27,900 रुपये) का है.
ये भी पढ़ें- Honor Tablet 9 हुआ लॉन्च, 12GB RAM के साथ मिलती है 8300mAh की बैटरी, जानिए डिटेल्स
वहीं इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 2,599 युआन (लगभग 30,200 रुपये) और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट 2899 युआन (लगभग 33,700 रुपये) का है.
ये स्मार्टफोन 6.78-inch के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. हैंडसेट ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. डिवाइस Android 13 पर बेस्ड Magic OS 7.2 के साथ आता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












