
Holika Dahan 2026: होलिका दहन के ये 7 उपाय, हर संकट का है समाधान!
ABP News
Holika Dahan 2026: होलिका दहन और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है. ऐसे में होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय आपकी हर छोटी से बड़ी समस्याओं का हल कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य से जानें होलिका दहन उपाय.
Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन केवल रंगों के त्योहार की शुरुआत नहीं, बल्कि यह तत्व शुद्धि का महापर्व है. यह वह पावन समय है जब अग्नि तत्व जागृत होकर हमारे जीवन की समस्त नकारात्मकता को भस्म करने की शक्ति रखता है लेकिन, 2 मार्च 2026 की यह रात सामान्य रातों से बिल्कुल अलग है! इस वर्ष होलिका दहन की दिव्य लौ के साथ चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है.
कल्पना कीजिए, एक तरफ आसमान में चंद्रमा अपनी रहस्यमयी आभा बिखेर रहा होगा, और दूसरी तरफ धरती पर पवित्र अग्नि प्रज्वलित होगी. ज्योतिष की दृष्टि में यह एक स्पिरिचुअल गेटवे है. ग्रहण के दौरान वायुमंडल में मंत्रों की शक्ति हजारों गुना बढ़ जाती है. यह वह समय है जब आपके द्वारा की गई एक छोटी सी पूजा या श्रद्धापूर्वक किया गया एक छोटा सा संकल्प भी आपके भाग्य की रेखाओं को बदलने की सामर्थ्य रखता है.
इस दुर्लभ संयोग का लाभ उठाएं और उन सिद्ध उपायों को जानें, जो आपके जीवन को खुशियों के रंगों से भर देंगे
बिजनेस के लिए - यदि बिजनस में मंदी है या भाग्य साथ नहीं दे रहा, तो होलिका दहन के समय एक साबुत नारियल, पान और सुपारी अग्नि को अर्पित करें. होलिका की 11 परिक्रमा करते हुए अपनी सफलता का संकल्प लें. अगले दिन होली की राख को स्फटिक श्रीयंत्र और चांदी के सिक्के के साथ लाल रेशमी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, यह तांत्रिक उपाय दरिद्रता दूर कर धन आगमन के नए मार्ग खोलता है.













