
Historic Highest Prices: पेट्रोल के शतक पार करने के बाद अब डीजल का राजस्थान में शतक
ABP News
भारत में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त देखी जा रही है.
नई दिल्ली: देशभर में विरोध के बीच तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. आज पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान में अब डीजल का भी शतकराजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पहले ही पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंच चुका था. राजस्थान में अब डीजल का भी शतक लग गया है. राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जहां पेट्रोल और डीजल दोनों 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल 106.94 रुपये जबकि डीजल 99.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.More Related News













