
Hindware Atlantic Ondeo Evo I-Pro रिव्यू: एक बार यूज करने पर पड़ जाएगी आदत
AajTak
Hindware Atlantic Geyser: क्या आपने कभी वाई-फाई वाला गीजर यूज किया है? आपको लग रहा होगा कि एक गीजर में भला वाई-फाई का क्या काम? ये वाई-फाई आपके काम को आसान बना देता है. Hindware Atlantic Ondeo Evo I-Pro गीजर में Wi-Fi का फीचर मिलता है और इसे यूज करना बेहद दिलचस्प रहा. आइए जानते हैं ये गीजर किन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है.
सर्दियों में नहाने से बहुत से लोग भागते हैं, लेकिन पानी गर्म मिल जाए, तो फिर नहाने वालों की संख्या बढ़ जाती है. पानी गर्म करने के तमाम ऑप्शन हैं. मगर गीजर का अपना मजा है. नहाने से कुछ देर पहले एक बटन ऑन करके काम हो जाता है. आपका ये काम और भी आसान हो सकता है.
मार्केट में अब कई बेहतरीन गीजर्स मौजूद हैं, जो Wi-Fi एनेबल्ड हैं. आप सोच रहे होंगे कि एक गीजर में भला वाईफाई का क्या काम है, तो यही वह वजह है, जो आपके काम को आसान बनाती है. मैं पिछले कुछ दिनों से Hindware का Atlantic Ondeo Evo I-Pro गीजर यूज कर रहा हूं.
वैसे तो किसी दूसरे गीजर की तरह ही ये भी मेरे लिए पानी गर्म ही करता है, लेकिन इसमें मौजूद फीचर्स कहानी को दिलचस्प बना देते हैं. आइए जानते हैं कि ये गीजर किन लोगों के लिए हैं और क्या इसे खरीदना फायदे का सौदा है.
इसका एक्सपीरियंस शेयर करने से पहले मैं आपको ये बता देना चाहता हूं कि ये सभी के लिए नहीं है. इस गीजर को यूज करने के लिए आपको कुछ चीजों से रू-ब-रू होना होगा. मैं जो वेरिएंट यूज कर रहा हूं, ये 25 लीटर क्षमता के साथ आता है. इसके लिए आपको 24,990 रुपये खर्च करने होंगे. हालांकि, आपको इसका 15 लीटर स्टोरेज वाला वेरिएंट भी मिलता है, जिसकी कीमत लगभग 22 हजार रुपये है.
ये गीजर मुख्य रूप में उन लोगों के लिए जिनके पास वक्त की कमी है. यानी आप उठते हैं और आपको 10 मिनट में ही नहाने का पानी चाहिए. या फिर आप ऑफिस से निकल रहे हैं और घर पहुंचते ही आपको गर्म पानी चाहिए. इस तरह की कंडीशन में Hindware का ये गीजर आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
शुरुआत में मैं इसे यूज करने को लेकर थोड़ा असहज रहा. इससे पहले तक मैं एक वाई-फाई गीजर यूज नहीं करता था और सच पूछिए तो मुझे उसकी वैल्यू भी समझ नहीं आती थी. मगर Hindware Atlantic Ondeo Evo I-Pro को कुछ दिनों यूज करने के बाद अब मैं ये कह सकता हूं कि इसे खरीदना एक समझदारी भरा फैसला होगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









