
Hindu New Year 2078: हिंदू नववर्ष 2078 पर 90 साल बाद अद्भुत संयोग, ज्योतिषी ने की ये भविष्यवाणी
AajTak
13 अप्रैल 2021 को विक्रम संवत 2078 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा. नया वर्ष लगने पर नया संवत्सर प्रारंभ होता है. शास्त्रों में कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं. हिंदू नववर्ष 2078 पर इस बार 90 साल बाद एक अद्भुत संयोग बन रहा है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल से जानते हैं कि ये संयोग कष्ट देगा या जीवन में आनंद लेकर आएगा.
13 अप्रैल 2021 को विक्रम संवत 2078 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा. नया वर्ष लगने पर नया संवत्सर प्रारंभ होता है. शास्त्रों में कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं. हिंदू नववर्ष 2078 पर इस बार 90 साल बाद एक अद्भुत संयोग बन रहा है. ज्योतिर्विद कमल नंदलाल से जानते हैं कि ये संयोग कष्ट देगा या जीवन में आनंद लेकर आएगा. संवत्सर का मतलब 12 महीने की काल अवधि है. सूर्य सिद्धांत के अनुसार, संवत्सर बृहस्पति ग्रह के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं. बृहस्पति हर 12 साल में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है. इन 60 संवत्सर यानी की 60 सालों के तीन हिस्से होते हैं. संवत्सर के पहले हिस्से को हम ब्रम्हा जी से जोड़ते हैं. इसे ब्रम्हविंशति कहते हैं. दूसरे भाग को विष्णुविंशति कहते हैं और इसके अंतिम भाग को शिवविंशति कहते हैं. संवत्सर यानी हिंदू वर्ष, प्रत्येक वर्ष का अलग-अलग नाम होता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












