
Himani Narwal Murder: कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या के पीछे साजिश या निजी रंजिश? राजनीतिक एंगल को लेकर पुलिस ने बताईं ये बड़ी बातें
AajTak
रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास एक नीले रंग के सूटकेस ने सनसनी फैला दी. जब पुलिस ने सूटकेस खोला, तो अंदर एक युवती का शव था. गले में चुन्नी कसी थी, हाथों में मेहंदी लगी थी. जांच में खुलासा हुआ कि यह शव कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal) का है, जो पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थीं. सवाल है- हिमानी की हत्या क्यों और किसने की? पुलिस को इसमें कोई राजनीतिक एंगल नहीं दिख रहा है.
Haryana News: रोहतक का सांपला कस्बा... 1 मार्च की सुबह... बस स्टैंड के पास नीले रंग का लावारिस सूटकेस रखा हुआ था. राहगीरों की नजर पड़ी तो किसी ने पुलिस को सूचना दी कि इसमें कुछ संदिग्ध है. थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची. जब सूटकेस खोला गया, तो उसमें देखकर सबके होश उड़ गए. अंदर एक युवती की लाश थी. उसका गला चुन्नी से बंधा हुआ था और हाथों में मेहंदी के निशान थे. देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी ने बेरहमी से हत्या कर लाश को सूटकेस में बंद कर फेंक दिया है.
पहले तो मृतका की पहचान को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन फिर पुलिस ने खुलासा किया कि यह कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल (Himani Narwal) की लाश है. हिमानी की कई तस्वीरें कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ देखी गईं. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ वाली हिमानी की तस्वीरें भी वायरल हैं.
सांपला थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में यही इशारा लग रहा था कि हिमानी नरवाल की हत्या गला घोंटकर की गई, लेकिन सवाल ये था कि आखिर हत्या की वजह क्या है? क्या यह कोई निजी रंजिश थी, या फिर इसके पीछे कोई अन्य साजिश? सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि फिलहाल हमें कोई राजनीतिक एंगल नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हम सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं. मामले को सुलझाने के लिए टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने बनाई 5 टीमें
कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं. जांच के तहत हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके. इसके साथ ही साइबर टीम उनके सोशल मीडिया अकाउंट की गहन पड़ताल कर रही है, जिससे किसी संदिग्ध संपर्क या हालिया गतिविधियों का पता चल सके. हालांकि, जहां पर सूटकेस में उनका शव बरामद हुआ, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण जांच टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
कौन थीं हिमानी नरवाल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











