
Himachal Pradesh Live Updates: हिमाचल में सुक्खू की सरकार जाएगी या बचेगी? राजभवन पहुंचा BJP का डेलीगेशन, बजट से पहले फ्लोर टेस्ट की करेगी मांग
AajTak
Himachal Pradesh Live Updates: राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार हुई है. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस और बीजेपी दोनों के उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिले. पर्ची के जरिए हुए इस फैसले में बीेजेपीे के प्रत्याशी की जीत हुई है.
Himachal Pradesh Live Updates: राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत हुई, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार हुई है. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके अलावा तीन निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया, जिसकी वजह से कांग्रेस और बीजेपी दोनों के उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिले. यह पहली बार है जब राज्यसभा चुनाव में दो उम्मीदवारों में बराबर-बराबर वोट मिलने की वजह से पर्ची से हार जीत का फैसला किया गया. हालांकि इस पर्ची के फैसले में भी कांग्रेस को किस्मत का साथ नहीं मिला और इसमें बीजेपी जीत गई.
हिमाचल विधानसभा में आज बजट पेश होना है. इस बीच बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि कांग्रेस सरकार अपने विधायकों का भरोसा खो चुकी है, इसलिए बीजेपी डेलीगेशन आज राज्यपाल से मिलकर वोटिंग के जरिए बजट पास कराने की मांग करेगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












