
Hemant Soren की आज ED के सामने पेशी, Arrest हुए तो क्या पत्नी Kalpana Soren संभालेंगी कुर्सी?
AajTak
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने वाले हैं. जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज ED उनसे पूछताछ करने वाली है. इस बीच अब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर हेमंत अरेस्ट होते हैं तो क्या अपनी कुर्सी पत्नी कल्पना को सौंप देंगे.
जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे. सियासी हलकों में यह चर्चा चल रही है कि हेमंत अपनी कुर्सी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं. हालांकि, उनका अगला सियासत कदम ईडी की कार्रवाई पर निर्भर होगा. कहा जा रहा है कि अगर जांच एजेंसी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करती है तो वह सीएम का पद कल्पना सोरेन के हवाले कर सकते हैं.
कल्पना के झारखंड का अगला सीएम बनने की कवायद विधायक दल उस बैठक के बाद और तेज गई है, जो मंगलवार शाम हेमंत सोरेन ने बुलाई थी. इस मीटिंग में सीएम की पत्नी कल्पना भी नजर आई थीं. कल्पना जो अभी कोई विधायक तक नहीं हैं, उनका बैठक में मौजूद होना कई सुगबुाहटों को जन्म दे रहा है. इस कारण ही राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर हेमंत सोरेन तीन घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार होते हैं तो क्या पत्नी को सीएम बनाएंगे?
विधायकों से सादे कागज पर कराए गए दस्तखत
फिलहाल झारखंड के सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है. सस्पेंस ये है कि बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही होंगे या फिर उनकी पत्नी या कोई और. इस बीच बैठक के बाद सभी विधायक-मंत्रियों को सर्किट हाउस में ही रुकने को कहा गया है. गठबंधन के सभी विधायकों से सादे कागज पर दस्तखत भी कराए गए हैं. ये दावा बीजेपी की तरफ से किया गया है. बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने दावा किया कि कल्पना सोरेन के नाम पर विधायक दल की बैठक में सहमति नहीं बन पाई. इस दौरान विधायकों से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराया गया. वहीं, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने भी दस्ताखत कराने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि सारे विधायकों को रांची में रहने को बोला गया है. समर्थन पत्र पहले भी दिए गए हैं और फिर से देने की जरूरत पड़ेगी तो देंगे.
इस मामले में अब आगे क्या होने के आसार?
जानकारों का कहना है कि बुधवार को ईडी के सामने पहली बार जा रहे हेमंत सोरेन अगर गिरफ्तार होते हैं तो सरकार पर नियंत्रण के लिए चाहेंगे की पत्नी कल्पना को सीएम बना दें. उम्मीद ये हो सकती है कि सहानुभूति पत्नी के सहारे बंटोरेंगे. लेकिन विपक्ष के लिए तब परिवारवाद के पैमाने पर नई चुनौती होगी. दूसरा अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी नहीं होती सिर्फ पूछताछ ही होती है तो गिरफ्तारी की तलवार आगे लटकी रहेगी. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के लिए चुनौती खड़ी रहेगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







