
'Hello India... ये वीडियो आपके लिए', ब्राजील की जिस मॉडल का राहुल गांधी ने लिया नाम, उसने पूरी बात बताई!
AajTak
ब्राजील की मॉडल को लेकर राहुल गांधी के दावे ने सियासत और सोशल मीडिया दोनों ही प्लेटफॉर्म पर सनसनी मचा दी है. लोग गूगल सर्च कर रहे हैं कि आखिर ये महिला है कौन. अब हजारों किलोमीटर दूर से इस महिला ने वीडियो बनाकर अपनी पहचान और अपना काम दोनों ही जाहिर कर दिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट की गड़बड़ी में जिस ब्राजीलियाई मॉडल का जिक्र किया था. उसका बयान आ गया है. हिन्दुस्तान से हजारों किलोमीटर दूर रहने वाली इस महिला का नाम लरिसा है. भारत में इस महिला की चर्चा उसके लिए आठवें आश्चर्य से कम नहीं है. इस महिला का कहना है कि उसका भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. उसकी तस्वीर को किसी ने स्टॉक इमेज से खरीदा है. और इस तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है.
इस महिला का असली नाम लरिसा है. और कभी वो मॉडलिंग किया करती थी लेकिन अब वो इस पेशे से दूर है. लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी सक्रिय है. लरिसा का कहना है कि इस मामले के बाद उसे दर्जनों भारतीय पत्रकारों के मैसेज आ रहे हैं.
इस महिला ने ब्राजिलियाई भाषा में इंस्टाग्राम पर अपना मैसेज जारी किया है. इस मैसेज का हिंदी अनुवाद हम आपको बता रहे हैं.
ब्राजिलियाई महिला लरिसा ने अपनी सफाई में कहा-
"हेलो इंडिया, मुझे भारतीय पत्रकारों के लिए एक वीडियो करने को कहा गया था. इसलिए मैं ये वीडियो बना रही हूं, मुझे भारत की राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है. मैं कभी भारत नहीं गई. मैं ब्राजील मॉडल थी और डिजिटल इंफ्लूएंशर भी हूं. मैं भारत के लोगों से प्यार करती हूं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद. नमस्ते."
"देखिए, मैं आपको बताना चाहूंगी, ये पूरा मामला बहुत गंभीर हो चुका है कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे जानकारी चाह रहे हैं. देखिए मैं यहां हूं. कुछ भारतीय पत्रकार मुझे खोज रहे हैं और मेरा इंटरव्यू करना चाह रहे हैं. दोस्तों मैंने सभी को इंटरव्यू दिया है, हर सवालों का जवाब दिया है."

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









