
Haseen Dillruba Trailer: पागलपन की हद से नहीं गुजरे तो प्यार कैसा, आ गई हसीन दिलरुबा...
AajTak
ट्रेलर फैन्स को पसंद आ रहा है. यह दर्शकों को सस्पेंस में छोड़ने में सक्षम नजर आता है. तापसी और विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस काबिले-तारीफ नजर आ रही है. वहीं, हर्षवर्धन राणे अपने फिटनेस से फैन्स को लुभाते दिखाई दे रहे हैं.
ओटीटी पेल्टफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसके साथ ही बताया गया है कि फिल्म 2 जुलाई को रिलीज होगी. इस फिल्म में उलझा हुआ लव ट्राएंगल दिखाया गया है, जिसमें तापसी प्यार, लस्ट, बदला और मर्डर के जाल में फंसी नजर आती हैं. विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन दोनों ही लीड रोल में तापसी के साथ हैं. फिल्म का निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया है. इसे लिखा कनिका ढिल्लन ने है. इसके साथ ही डायलॉग और स्क्रीनप्ले भी उन्हीं के द्वारा लिखा गया है. ऐसा है ट्रेलर ट्रेलर के शुरुआत में आप देखेंगे कि रानी कश्यप (तापसी), दिनेश पंडित (राइटर) की फैन होती हैं. वह अपनी सैक्शुएलिटी गर्व से कैरी करती नजर आती हैं. रिशू (विक्रांत मैसी) उन्हें शादी के लिए देखने आते हैं और पहली ही नजर में उन्हें देखते ही दिल दे बैठते हैं. अपनी कलाई पर रानी का नाम लिखवाते हैं. वह हर कोशिश करते हैं रानी को शादी के बाद खुश रखने की, लेकिन रानी की दुनिया तब बदलती है जब एक ब्लास्ट में वह रिशू का धमाके से जला हाथ देखती हैं. पुलिस के लिए रानी प्राइम सस्पेक्ट बन जाती हैं. जैसे-जैसे छानबीन होती है रानी का दूसरा चेहरा सामने आना शुरू होता है. पड़ोसी राणे को रानी अपना दिल दे बैठती हैं, लेकिन रिशू के किरदार में और भी कई चीजें देखने को मिलती हैं.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












