
Haryana Exit Poll: हरियाणा की 10 सीटों का क्या होगा जनादेश? जानिए एग्जिट पोल में
AajTak
India Today Axis My India Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान शनिवार 1 जून को पूरा हो गया. सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले गए.
India Today Axis My India Lok Sabha Election Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सात चरणों का मतदान शनिवार 1 जून को पूरा हो गया. सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले गए. अब सबको इंतजार है 4 जून का, जब लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. लेकिन नतीजों से पहले आप आजतक (AajTak) पर चुनावों के सबसे सटीक एग्जिट पोल देख सकते हैं. थोड़ी देर में आप हरियाणा के एग्जिट पोल देख पाएंगे. हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं. तो एग्जिट पोल के आंकड़े देखने के लिए बने रहिए हमारे साथ...
25 मई को 10 सीटों पर हुआ था मतदान हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान हुआ. जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए. हरियाणा में 2024 के लोकसभा चुनाव में 64.80% मतदान दर्ज किया गया. राज्य में 2019 में 70 फीसदी मतदान हुआ था. हरियाणा में 2019 में सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. इस बार किसान आंदोलन के कारण कांग्रेस को कई सीटों पर अपनी जीत की उम्मीद है. दूसरी ओर दुष्यंत चौटाला की पार्टी के बीजेपी की राज्य सरकार से अलग होने के बाद भी राज्य के समीकरण बदलने का अनुमान है. 4 जून को मतगणना के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.
हरियाणा लोकसभा चुनाव के बड़े चेहरे-
करनाल से मनोहर लाल खट्टर-भाजपा हिसार से रणजीत चौटाला-भाजपा गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह- भाजपा गुरुग्राम से राज बब्बर-कांग्रेस भिवानी-महेंद्रगढ़-राव दान सिंह-कांग्रेस रोहतक-दीपेंद्र हुड्डा-कांग्रेस सोनीपत-सतपाल ब्रह्मचारी-कांग्रेस सिरसा- कुमारी शैलजा
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल से जुड़ी हर खबर को आप aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. इसके अलावा Exit Poll को आप आजतक चैनल पर लाइव देख सकते हैं. आजतक के यू-ट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण हो रहा है. तो चुनाव के नतीजों से पहले सबसे सटीक एग्जिट पोल के लिए जुड़े रहें आजतक के साथ.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





