
Haryana: पश्चिमी यमुना लिंक नहर टूटने से शहर में सैलाब, सड़कें डूबीं, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में पश्चिमी यमुना लिंक नहर टूटने से शहर में सैलाब आ गया. सड़कें डूब गईं और सैकड़ों एकड़ फसलें भी पानी से बर्बाद हो गईं. सूचना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. अफसरों का कहना है कि नहर टूटने के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है. फिलहाल इसकी जांच कराई जा रही है.
Haryana News: सोनीपत में अज्ञात कारणों के चलते पश्चिमी यमुना लिंक नहर टूट गई. इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और कई एकड़ में फसलें डूब गईं. नहर टूटने के बाद पानी खेतों और कॉलोनियों की तरफ बढ़ता चला गया, जिसके चलते कॉलोनियों के साथ सड़कों पर पानी जमा हो गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास की है. यहां पश्चिमी यमुना लिंक नहर एक बार फिर टूट गई. इस लिंक नहर से दिल्ली में पीने के लिए पानी सप्लाई होता है. नहर के टूटने से कई सौ एकड़ फसल भी जलमग्न हो गई है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन के आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.
यहां देखें वीडियो
बता दें कि जहां से आज नहर में कटाव हुआ है, इसी तरह कई माह पहले भी नहर यहीं टूटी थी. सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि ये काम किसी शरारती तत्व का हो सकता है. इस मामले को लेकर जांच की जा रही है.
नहर टूटने के बाद कॉलोनियों में कई फुट पानी भर गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह नहर टूटी थी, जिसके बाद परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इस बार नहर टूटी तो जानकारी अधिकारियों को दी. जानकारी मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और पानी के बहाव को रोका गया.
पहले भी टूट गई थी नहर, कॉलोनी में कैद हो गए थे लोग

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






