
Hartalika Teej 2025: 26 अगस्त या 27 अगस्त, कब है हरतालिका तीज? जानें सही डेट और मुहूर्त
AajTak
Hartalika Teej 2025: इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी. हरतालिका तीज के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा से देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिससे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त हो. पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है.
Hartalika Teej 2025: सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. महिलाएं इस दिन अपने जीवनसाथी की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन की समृद्धि और खुशहाली के लिए यह व्रत रखती हैं. पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है. इस दिन, भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है. इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त को मनाई जाएगी.
हरतालिका तीज के दिन भक्त बड़ी श्रद्धा से देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं, जिससे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त हो. यह व्रत बहुत कठोर माना जाता है, क्योंकि इसे निर्जला रखा जाता है. पहली बार इसे रखने वाली महिलाओं को पूरी श्रद्धा के साथ सभी नियमों और अनुष्ठानों का पालन करने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए.
हरतालिका तीज 2025 शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2025 Shubh Muhurat)
हरतालिका तीज की तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, हरलातिका तीज इस बार 26 अगस्त को ही मनाई जाएगी.
हरतालिका तीज पूजन मुहूर्त-
हरतालिका तीज का पूजन सुबह के समय किया जाता है, जिसका मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगा और समापन सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा. जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 35 मिनट की होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












