
Hardik Pandya- Vaibhav Pandya: IPL के बीच हार्दिक पंड्या-क्रुणाल पंड्या को लगा करोड़ों का चूना, सोतैला भाई निकला 'महाठग'... जानें पूरा मामला
AajTak
Vaibhav Pandya-Hardik pandya step Brother: आईपीएल 2024 में खेल रहे हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या को उनके ही सौतेले भाई वैभव पंड्या ने करोड़ों रुपए का चूना लगाया है. इस मामले में आरोपी वैभव को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफिस विंग ने गिरफ्तार किया है.
Vaibhav Pandya-Hardik pandya step Brother News: मुंबई इंडियस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik pabdya) और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को करोड़ों रुपए का चूना लगा है.
पंड्या ब्रदर्स को करोड़ों रुपए की चपत उनके ही सौतेले भाई वैभव पंड्या ने लगाई है. वहीं हार्दिक-क्रुणाल से ठगी करने वाले आरोपी सौतेले भाई वैभव पंड्या को मुंबई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने गिरफ्तार किया है. दोनों ही भाई इस समय आईपीएल 2024 में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं.
आरोपी वैभव पंड्या, हार्दिक और क्रुणाल का सौतेला भाई है. साल 2021 में पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक-क्रुणाल) के साथ मिलकर आरोपी वैभव ने पॉलिमर बिजनेस की एक कंपनी शुरू की थी. इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की हिस्सेदारी 40-40 फीसदी थी, वहीं वैभव 20 प्रतिशत का पार्टरनशिप थी.
पार्टनरशिप की शर्तों के मुताबिक, इस कंपनी से होने वाला मुनाफा हार्दिक, क्रुणाल और वैभव में पार्टनरशिप की हिस्सेदारी के हिसाब से बंटना था. लेकिन इसके इतर आरोपी वैभव पंड्या ने कंपनी के मुनाफे का पैसा हार्दिक और क्रुणाल को देने के बजाय एक अलग कंपनी बनाकर उसमें प्रॉफिट की रकम को ट्रांसफर कर दिया.
इस वजह से पंड्या बंधुओं करीब 4.3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. शिकायत के आधार पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने वैभव पंड्या को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी वैभव को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. चुपचाप वैभव पंड्या ने रचा षडयंत्र जानकरी के मुताबिक क्रिकेटर के सौतेले भाई वैभव पंड्या पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने भाइयों को बताए बिना उसी फील्ड में काम करने वाली एक और फर्म बनाई. इस तरह उन्होंने बिजनेस के समझौते का उल्लंघन किया.
वहीं TOI की रिपोर्ट में बताया गया है कि कि ऐसा करने से फर्म के प्रॉफिट में कमी आई, जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. इसी बीच वैभव पंड्या ने चुपके से फर्म में अपना हिस्सा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 33.3 प्रतिशत कर लिया. इससे दोनों क्रिकेटर भाइयों को तगड़ा नुकसान हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











