
Happy Holi 2022 Wishes: 'रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी', इन खास संदेशों के साथ अपनों को दें होली की शुभकामनायें
AajTak
Happy Holi wishes: होली का हिंदू धर्म में भी विशेष महत्व है क्योंकि ये प्रहलाद और होलिका की कहानी के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत को बताता है. इस मौके पर हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए जिन्हें भेजकर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं....
Happy Holi 2022 Wishes: होली प्रमुख धार्मिक त्योहारों में से एक है. यह रंगों का त्योहार है. इस साल होली 18 मार्च 2022 को पड़ रही है. ऐसे में बजारों में चारों तरफ रंगों और पिचकारियों से सजी दुकाने नजर आने लगी हैं. इस त्योहार का इंतजार देश में लाखों लोगों बेसब्री से करते हैं. होली का हिंदू धर्म में भी विशेष महत्व है क्योंकि ये प्रहलाद और होलिका की कहानी के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत की पुष्टि करता है. इस मौके पर हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए जिन्हें भेजकर आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं....
>खुशियों से भर दे सबकी झोली आपके जीवन को रंग दे ये होली!
>सभी रंगों का रास है होली, मन का उल्लास है होली जीवन में खुशियां भर देती है, बस इसीलिए तो खास है होली. हैप्पी होली
>रंगों से भी रंगीन जिंदगी है हमारी, रंगीली रहे यह बंदगी हमारी, कभी न बिगड़े या प्यार की रंगोली। ऐ मेरे यार हैप्पी होली!
>पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली, चाँद से उसकी, चांदनी बोली, खुशियों से भरे, आपकी झोली, मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली !!
>निकलो गलियों में बना कर टोली भिगा दो आज हर एक की झोली कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











