
Happy Chocolate Day 2024 Wishes: '...जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो', चॉकलेट डे पर इन संदेशों के साथ रिश्तों में घोलें प्यार
AajTak
फरवरी का महीना हर प्यार करने वालों के लिए खास होता है. वैलेंटाइन डे वीक के तीसरे दिन यानि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है. इश्क से भरे इस सप्ताह के तीसरे दिन लोग अपने प्रियजनों को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं. साथ ही भेजते हैं प्यार भरे संदेश.
>चॉकलेट डे आया है तेरी याद लाया है. आ जाओ आज दिल ने तुझे फिर बुलाया है. जाने तमन्ना तुझे मनाने के लिए, मैने चॉकलेट का पूरा डिब्बा मंगवाया है.Happy Chocolate Day
>कीजिए वादा कि रिश्ता ये निभाएंगे, खुशी हो या गम आप साथ नजर आएंगे, दिन आज खास है, चलो मुंह मीठा करें चॉकलेट के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करेंHappy Chocolate Day
>मेरे दिल की धड़कन हो तुम, Perk के चॉकलेट का रेपर हो तुम, रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ क्योंकि मेरी Favorite चॉकलेट हो तुमHappy Chocolate Day
>मीठा तो होना ही चाहिए, मीठे से ज्यादा मीठा प्यार होना चाहिए. दुनिया में कुछ ना हो इतना मीठा, जितना मीठा अपना साथ होना चाहिए.Happy Chocolate Day
>प्यार से भरी एक चॉकलेट ला दो मुझको, आज अपने ही हाथों से तुम खिला दो मुझको, रिश्ता जो अपना है मोहब्बत का, आज मीठा और बना दो उसको.Happy Chocolate Day
>मिठाई से ज्यादा मीठे हो तुम, हो इतने तुम स्वीट. तुम को क्या लाकर दूं चॉकलेट तुम हो चॉकलेट से ज्यादा स्वीट.Happy Chocolate Day

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











