
Happy Birthday Sneha Ullal: Aishwarya जैसी दिखने वाली Salman की ये एक्ट्रेस अब कहां है?
AajTak
स्नेहा उलाल का जन्म मस्कट में हुआ था. एक्ट्रेस की स्कूलिंग भी वहीं से हुई थी. स्नेहा के पिता मंगलौर से और मां सिंधी हैं. स्कूल खत्म होने के बाद स्नेहा की मां ने मुंबई लौटने का फैसला किया और इस तरह स्नेहा सपनों की नगरी का हिस्सा बन गईं. स्नेहा ने मायानगरी मुंबई में अपने आगे की पढ़ाई पूरी करी.
Happy Birthday Sneha Ullal: हर रोज न जानें कितने लोग एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई शहर में एंट्री लेते हैं. इनमें से कई लोग अधूरा सपना लेकर वापस लौट जाते हैं, तो कई अपनी पहचान बनाने में सफल हो जाते हैं. इनमें से कुछ एक्टर्स ऐसे भी होते हैं जिनका डेब्यू बड़ी फिल्म से होता है, लेकिन वो एक-दो फिल्म करने के बाद इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं. इन्हीं चंद गुमशुदा स्टार्स में से एक स्नेहा उलाल भी हैं. कई लोग स्नेहा उलाल को दूसरी ऐश्वर्या राय भी बोलते हैं. स्नेहा उलाल का बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म से हुआ था. पहली फिल्म के बाद ऐसा लगा था कि स्नेहा बॉलीवुड में लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगी, लेकिन हकीकत में ऐसा हुआ नहीं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












