
Hanuman Chalisa Row: मुंबई में लाउडस्पीकर पर बढ़ा घमासान, मस्जिद के सामने किया गया हनुमान चालीसा का पाठ
AajTak
राज ठाकरे ने कल ही सोशल मीडिया पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए अल्टीमेटम जारी कर दिया था, उसका असर सुबह से ही दिखने लगा. हलांकि राज ठाकरे के खिलाफ दंगा भड़काने की धाराओं में केस दर्ज हो चुका है लेकिन वो शांत बैठ जाएंगे ऐसा नहीं लगता. देखिए कैसे मुंबई और महाराष्ट्र में अलग अलग जगहों पर एमएनएस के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं. मुंबई के चारकोप मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ी गई. वहीं नवी मुंबई में भी मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का उच्चारण हो रहा है. बीते दिन मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे, लेकिन अब तक इस पर अमल होता नहीं दिख रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












