
Haier ने लॉन्च किया AI AC, करेगा ऐसी सेटिंग कि ज्यादा कूलिंग के साथ कम आएगा बिजली बिल
AajTak
Haier AI climate control AC: हायर ने भारतीय बाजार में अपनी नई AI फीचर्ड AC रेंज लॉन्च कर दी है. इसमें AI बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है. इसकी वजह से यूजर्स को कम बिजली खर्च में ज्यादा बेहतर कूलिंग मिलेगी. इसके अलावा आप इन AC में बिजली की खपत को भी मॉनिटर कर पाएंगे. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
गर्मी ने वक्त से पहले ही दस्तक दे दी है. इसके साथ ही AC बनाने वाली तमाम कंपनियों ने अपने पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करना शुरू कर दिया है. चूंकि अब हम साल 2025 में पहुंच चुके हैं, जहां हर तरफ AI की चर्चा हो रही है, ऐसा में AC इससे अछूता कैसे रह सकता है. Haier ने AI फीचर वाले अपने AC की रेंज इंट्रोड्यूस की है.
इन एयर कंडीशनर्स को बेहतर कूलिंग और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है. इनमें AI क्लाइमेट कंट्रोल फीचर मिलता है, जो यूजर्स के इस्तेमाल के हिसाब से ऑटोमेटिक टेम्परेचर को सेट करता है.
जहां ट्रेडिशनल AC में आपको अपने हिसाब से खुद टेम्परेचर सेट करना होता है. वहीं Haier के नए AI बेस्ड AC में यूजर्स को क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता है. ये यूजर्स के इस्तेमाल और आसपास के तापमान के हिसाब से रूम का टेम्परेचर सेट करता है. इसकी वजह से आपका बिजली बिल भी कम आएगा और आपको बेहतर कूलिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Haier ने लॉन्च की Kinouchi AC सीरीज की नई रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स
इस फीचर के तहत AC पहले ऑब्जर्व करता है कि यूजर किस तरह से AC को इस्तेमाल करता है. इसके आधार पर ही AC फ्यूचर में ऑटोमेटिक तमाम सेटिंग को सेट करता है, जिससे हर यूजर को अलग और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलता है. नई रेंज में इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग का फीचर मिलता है, जिसकी वजह से यूजर्स रोजाना, हफ्ते या मंथली पावर यूज को ट्रैक कर पाएंगे.
इसके अलावा आपको AI ECO Mode मिलेगा. इस मोड में AC खुद कूलिंग आउटपुट को कंट्रोल करेगा, जिससे पावर कंजम्पशन को कम से कम रखकर टेम्परेचर को कंफर्टेबल बनाया जा सके. स्मार्ट फीचर्स के अलावा Haier ने इन ACs को भारतीय कंडीशन के हिसाब से तैयार किया है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











