
H1B वीजा पर नरम हुए ट्रंप, लंडन पहुंची लबूबू डॉल; देखें दुनिया आजतक
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H1B वीजा पर अपना रुख बदल लिया है. उन्होनें अमेरिका में टेलेंटेड लोगों की कमी बताई और विदेशी वर्कर्स की जरूरत बताई. वहीं चीन में धूम मचाने के बाद लबूबू डॉल अब लंदन में भी धमक जमा रहे है. लंदन के लोगों को ये रहस्यमयी डॉल बेहद पसंद आ रही है और मिनटों में इसका स्टॉक खत्म हो जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











