
Gyanvapi Masjid LIVE News: ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई शुरू, कोर्ट में जाने से रोके गए अजय मिश्रा
AajTak
Gyanvapi Masjid Row Court Hearing LIVE Updates: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले पर आज वाराणसी की जिला कोर्ट में सुनवाई होनी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई के निर्देश दिये थे.
Gyanvapi Masjid Row: ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले पर आज वाराणसी की जिला कोर्ट में सुनवाई हो रही है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस सुनवाई के निर्देश दिये थे. सुप्रीम कोर्ट ने अदालत को 8 सप्ताह में सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है.
Gyanvapi Masjid Row Court Hearing LIVE Updates
- ज्ञानवापी मामले पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई शुरू. पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को कोर्ट रूम में जाने से रोका गया है. दरअसल, कोर्ट रूम में आज सीमित लोग हैं. फिलहाल वहां 23 लोगों को ही कोर्ट रूम में जाने की इजाजत है. अजय मिश्रा का नाम इस लिस्ट में नहीं था.
- कोर्ट में हिंदू पक्ष की तरफ से सीनियर वकील मदन बहादुर सिंह पेश होंगे. उनके साथ एडवोकेट हरि शंकर जैन और विष्णु शंकर जैन रहेंगे. वहीं मुस्लिम साइड से एडवोकेट रईस अहमद और सी अभय यादव पक्ष रखेंगे.
- ज्ञानवापी मामले में विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तमा नागेश वर्मा को कोर्ट में सीआरपीसी 156-3के तहत दिया आवेदन, अदालत ने थाने से तलब की आख्या.
जिला जज डॉक्टर अजय कुमार विश्वेश ने निर्देश दिया था कि आज ज्ञानवापी मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में केवल केस से संबंधित वकील ही मौजूद रहेंगे. इस वजह से कोर्ट रूम में कुल 23 ही लोग मौजूद हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











